{"_id":"65a84f63c56d6a1a5f0cea94","slug":"hotel-worker-dies-due-to-collision-with-dumper-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-2111-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डंपर की टक्कर से होटल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डंपर की टक्कर से होटल कर्मी की मौत
Thu, 18 Jan 2024 03:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से करनपुर की ओर जा रहे बाइक सवार होटल कर्मी की मंडी गेट पर डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में होटल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मनोज सिंह अधिकारी (49) पुत्र गोपाल सिंह अधिकारी निवासी ग्राम करनपुर रामनगर बेतालघाट में एक होटल में काम करता था। दो दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया था। एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि बुधवार शाम सवा छह बजे के आसपास होटल कर्मी बाइक पर बाजार से अपने घर जा रहा था। जब वह मंडी गेट पर पहुंचा तभी सामने से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। स्थानीय होटल कर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज के घर में पत्नी चंपा देवी और दो बेटे मुकुल और प्रांजल हैं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।