फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel staff beat up tourists, case reached police station

Nainital News: होटल कर्मियों ने पर्यटकों को पीटा, थाने पहुंचा मामला

Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 06 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hotel staff beat up tourists, case reached police station
नैनीताल। लखनऊ निवासी अनुराग अपने पांच साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए हुए हैं। यहां तल्लीताल के एक होटल में वे कमरा लेने पहुंचे। जब पर्यटकों को कमरा पसंद नहीं आया तो उन्होंने कमरा लेने से मना कर दिया। इस दौरान होटल के एक कर्मचारी ने उनके साथ गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

जब वह होटल से बाहर निकले तो दूसरे कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पर्यटक भागने लगे तो कर्मचारियों ने उनके साथ तब भी मारपीट की। इस दौरान वहां से गुजर रहे चीता कांस्टेबल अमित गहलोत से पर्यटकों ने शिकायत की।
विज्ञापन

इसके बाद चीता कांस्टेबल के साथ पर्यटक होटल पहुंचे। साथ ही मारपीट करने वाले युवक को थाने लाया गया। एएसओ सुनील कुमार ने बताया कि पर्यटकों के साथ मारपीट करने पर अल्मोड़ा के काफलीखान निवासी होटल कर्मी राजकमल के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed