फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel sealed for illegal construction

Nainital News: अवैध निर्माण पर होटल सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Hotel sealed for illegal construction
अवैध रूप से निर्माण कार्य होने पर रामपुर रोड पर प्राधिकरण द्वारा सील किया गया होटल।
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में स्वीकृत मानचित्र से इतर कराए जा रहे निर्माण कार्य के चलते होटल को सील कर दिया है। इस होटल में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के साथ कई दुकानें भी हैं। प्राधिकरण ने बैंक अधिकारियों से अन्यत्र व्यवस्था कराने को भी कहा है। इससे बैंक से जुड़े ग्राहकों को आने वाले दिनों में दिक्कत उठानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी ने बताया कि रामपुर रोड स्थित गली नंबर दो में नरेंद्र सिंह ने भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कराया था। मौके पर 15.90 गुणा 26.90 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्टेट बैंक आच्छादित करते हुए बेसमेंट, भूतल, प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल का निर्माण किया गया है जो कि स्वीकृत मानचित्र से अलग है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद प्राधिकरण टीम ने चालानी कार्रवाई करते हुए भवन को सीलबंद कराने की संस्तुति की थी। इस पर भवन स्वामी को छह सितंबर तक उक्त भवन में किए अनधिकृत निर्माण में रखे हुए सामान को हटा लेने के निर्देश दिए थे। शनिवार को तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में प्राधिकरण के जेई रघुवीर लाल भारती ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed