फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel employee dies under suspicious circumstances

Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में होटल कर्मी की मौत

Sun, 19 Oct 2025 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 19 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Hotel employee dies under suspicious circumstances
नैनीताल। मल्लीताल स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा निवासी 44 वर्षीय राम सिंह मल्लीताल स्थित एक होटल में काम करता था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह उसने होटल में ठहरे पर्यटकों के लिए खाना बनाया। करीब दस बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह कमजोरी होने की बात अन्य कर्मियों से कहकर आराम करने अपने कमरे में चला गया। देर तक वापस नहीं आने पर अन्य कर्मचारी उसकी खबर लेने कमरे में पहुंचे, जहां वह बेसुध मिला। कर्मचारी तत्काल उसे बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पंचनामा भरकर शव मोर्चरी भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed