फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel business drops by 50% as monsoon season begins in ramnagar

मानसून सीजन: रामनगर के होटलों में 50% बुकिंग घटी, कॉर्बेट बंद होने से फिसला कारोबार, पर्यटकों के लिए ऑफर जारी

Sat, 04 Jul 2026 06:49 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Sat, 04 Jul 2026 06:49 AM IST
सार

रामनगर में मानसून सीजन शुरू होते ही होटल बुकिंग में करीब 50% की गिरावट आ गई है। पर्यटकों की संख्या घटने से प्रभावित कारोबारियों ने अब पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर और पैकेज शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Hotel business drops by 50% as monsoon season begins in ramnagar
hotel

विस्तार

मानसून सीजन शुरू होते ही रामनगर के होटल कारोबार पर असर साफ दिखाई देने लगा है। होटल कारोबारियों के अनुसार पर्यटकों की संख्या घटने से बुकिंग में करीब 50 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। मानूसन सीजन के दौरान होटल कारोबारियों ने पर्यटकों के लिए ऑफर शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

मानसून सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) समेत अन्य वन प्रभागों के अधिकतर पर्यटन जोन बंद हो गए हैं। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या कम होने से होटल, रिजॉर्ट और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल संचालक विशेष पैकेज, रियायती ऑफर और विभिन्न साहसिक गतिविधियों का सहारा ले रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने और आकर्षक पैकेजों के जरिए सप्ताहांत में पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। मानसून पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों से कारोबार में धीरे-धीरे सुधार आएगा।

विज्ञापन

पर्यटन सीजन खत्म होने के साथ कम होने लगी सैलानियों की संख्या
पर्यटन सीजन खत्म होने के साथ भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भवाली और कैंची धाम में सैलानियों और श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी है। शुक्रवार को भी भीमताल और नौकुचियाताल से कम संख्या में सैलानियों की आवाजाही देखने को मिली। इससे क्षेत्र में सुनसानी देखने को मिली। कैंची धाम में भी श्रद्धालु आराम से मंदिर में प्रवेश कर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर रहे हैं। साथ ही सड़क पर जाम भी कम देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed