{"_id":"69b9ae3f286c21b977010722","slug":"hotel-and-restaurant-business-declined-by-up-to-30-percent-nainital-news-c-238-1-shld1023-123748-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार में 30 फीसदी तक गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार में 30 फीसदी तक गिरावट
Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में व्यावसायिक सिलिंडरों की भारी किल्लत ने पर्यटन उद्योग की कमर तोड़ दी है। पिछले कुछ दिनों से आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार में 30 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि ईंधन की कमी के चलते कई छोटे ढाबे और रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं। मल्लीताल और तल्लीताल के प्रमुख बाजारों में स्थित रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस की अनुपलब्धता के कारण उन्होंने अपने मेन्यू में भारी कटौती की है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया बुकिंग होने के बावजूद रसोई न चलने से मेहमानों को असुविधा हो रही है। रेस्टोरेंट कारोबार पर भी बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन