फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel and parking lot packed in Nainital, outside vehicles stopped in Russian for only three hours

नैनीताल में होटल और पार्किग स्थल पैक, रूसी में तीन घंटे ही रोके बाहरी वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hotel and parking lot packed in Nainital, outside vehicles stopped in Russian for only three hours
नैनीताल में शुक्रवार को चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। ईद के बाद नैनीताल में लगातार सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को भी नैनीताल में सैलानियों की खूब भीड़ रही। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को दिन में केवल तीन घंटे के लिए ही रूसी बाईपास में वाहन रोके। जिसके चलते शहर की अंदरूनी सड़कों में यातायात का खासा दबाव रहा और वाहन रेंगते हुए चले। पुलिस फोर्स की कमी के चलते नगर में नो पार्किंग जोन में भी गाड़ियां खड़ीं नजर्र आइं। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के अधिकतर होटल और पार्किंग स्थल शुक्रवार को भी पैक रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी नैनीताल में सुबह से ही सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सुबह से शाम तक नैनीताल के हर पर्यटक स्थल में सैलानियों का तांता लग रहा है। मॉलरोड, पंत पार्क, चाट बाजार, बड़ा बाजार में पर्यटकों की चहलपहल रही।
विज्ञापन

ईद के बाद से ही पुलिस प्रशासन नैनीताल आने वाले सैलानियों के दोपहिया और चौपहिया वाहनों को रूसी बाईपास में रोक रहा था और वहां से शटल सेवा से सैलानियों को नैनीताल भेजा जा रहा था लेकिन शुक्रवार को दिन में केवल तीन घंटे के लिए ही बाहर से आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास में रोका गया। सुबह और शाम के समय नैनीताल आने वाले प्रत्येक वाहन को नैनीताल में प्रवेश दिया गया। शुक्रवार को दिनभर में एक हजार से अधिक सैलानियों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। शुक्रवार को चिड़ियाघर में 2158, वाटर फॉल में 922, केव गार्डन में 600, बॉटनिकल गार्डन में 330 व रोप-वे में 1063 सैलानियों ने आवाजाही की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस में सीट पाने के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद
नैनीताल। शुक्रवार को नैनीताल में सैलानियों की भीड़भाड़ को चलते शाम को घर वापसी के लिए रोडवेज स्टेशन में सैलानियों की भीड़ लग गई लेकिन रोडवेज बसों की कमी के चलते सैैलानियों को बसों में सीट पाने के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं. कई पर्यटकों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। इसका फायदा टैक्सी चालकों ने उठाया।
- इनसेट
पर्यटकों ने लोअर मालरोड पर भी खड़े किए वाहन
नैनीताल। रूसी बाईपास की अस्थायी पार्किंग में वाहन न रोके जाने के कारण शुक्रवार को नैनीताल में वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिसके चलते नगर की अधिक तर पार्किंग स्थल पैक हो गए। पार्किंग स्थलों के पैक होने के बाद कई सैलानियों ने लोअर मालरोड पर सड़क किनारे अपने वाहन खडे करने शुरू कर

दिए। अपर मालरोड में भी दोपहर में कई वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े नजर आए। इसके चलते कई बार जाम की भी स्थिति बनती रही।
-इनसेट
जरूरत पड़ने पर ही शटल सेवा से भेजे गए सैलानी
नैनीताल। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रूसी बाईपास में सैलानियों के वाहनों को लगातार रोकने की जरूरत नहीं पड़ी। दिन में जब नगर में यातायात का दबाव बढ़ा तभी केवल तीन घंटे के लिए अस्थायी पार्किंग में सैलानियों के वाहन रोके गए। बताया कि इस दौरान ही सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि नो पार्किंग जोन में गाड़ियां खड़ीं करने पर 25 लोगों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed