फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hot winds in the day

दिन में चलीं गर्म हवाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hot winds in the day
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। मौसम के बदले मिजाज ने सुबह राहत दी तो दोपहर में चली हवा ने गर्मी का एहसास कराया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी जिले में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश आने की संभावना है। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ राहत थी। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का एहसास हुआ। उत्तर पश्चिम दिशा से 4.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने परेशानी और बढ़ा दी। आर्द्रता 11 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed