फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hostels will be illuminated with solar lights

Nainital News: सोलर लाइट से रोशन होंगे छात्रावास

Fri, 12 Jul 2024 06:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Hostels will be illuminated with solar lights
नैनीताल। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित डॉ. आंबेडकर बालक छात्रावास पाइंस और शहीद सैनिक छात्रावास नैनीताल में लाइट न होने से बीते कई दिनों से छात्रों को रात में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। डीएम के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग ने दोनों छात्रावासों में उरेडा के सहयोग से पांच-पांच सोलर लाइटें लगा दी हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार जिला योजना मद से उरेडा विभाग ने दोनों छात्रावासों में कुल दस लाइटें लगाईं हैं। छात्रावास में स्ट्रीट लाइट न होन से रात में जंगली जानवरों का भय बना रहता है।
विज्ञापन

छात्रावासों के हॉल मॉडर्न कैफे की तर्ज पर सजेंगे
नैनीताल। जिला योजना मद से डाॅ. आंबेडकर बालक छात्रावास पाइंस और शहीद सैनिक छात्रावास नैनीताल के डाइनिंग हॉल को मॉर्डन कैफे की तर्ज में सजाया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि छात्रावासों के डाइनिंग हॉल को मॉर्डन स्वरूप दिया जा रहा है। कार्य के लिए जिला योजना मद से बजट की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अनुसूचित जाति के अध्ययनरत छात्रों के लिए छात्रावास में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। छात्रों को विभाग की ओर से फ्री इंटरनेट की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed