फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hospitals go missing in hospitals on Biomedical Waste Road

अस्पतालों का बायोमेडिकल वेस्ट सड़क पर नगर निगम में कर्मी गायब, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश हर्बोला को दिखी कूड़ा प्रबंधन की हकीकत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hospitals go missing in hospitals on Biomedical Waste Road
बॉम्बे हॉस्पिटल में दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला ने मारा छापा। सडक पर पड़ा मिला बॉयोमेडिकल व - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष प्रकाश हर्बोला को सोमवार को कूड़ा प्रबंधन की हकीकत दिखी। नगर निगम में बैठक के बाद वे निरीक्षण को निकले तो अस्पतालों के आसपास बायोमेडिकल वेस्ट सड़क पर फैला मिला। नगर निगम के कंट्रोल रूम में ताला पड़ा हुआ था। ट्रंचिंग ग्राउंड में भी आग लगे होने के प्रमाण मिले। इससे नाराज होकर उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम और एसीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पतालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने नगर निगम की पारदर्शिता पर भी संदेह जताया।
विज्ञापन

बॉबे हॉस्पिटल और स्पर्श हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान उन्हें बायोमेडिकल वेस्ट इधर-उधर बिखरा मिला। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने एसडीएम और एसीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अमर उजाला से बातचीत में प्रकाश हर्बोला ने बताया कि अस्पतालों पर अधिक से अधिक जुर्माना लगाने को कहा गया है। जुर्माने की राशि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तय करेगा। दोनों अस्पतालों को नोटिस भेज दिए गए हैं। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों ने कूड़ा उठाने वाले वाहनों में जीपीएस लगे होने की जानकारी दी लेकिन जब उन्होंने नगर निगम के कंट्रोल रूम में जाकर इसकी सत्यता जांचने निगम के कंट्रोल रूम में गए तो वाहनों में जीपीएस लगे होने की जानकारी देने वाला अधिकारी कंट्रोल रूम में ताला लगाकर भाग गया। उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि कूड़ा उठाने वाले वाहनों में जीपीएस नहीं लगा है। इसके अलावा उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड की आग के संबंध में भी आशंका जताई कि वहां लगने वाली आग में भी निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रबंधन में इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed