{"_id":"667cb8b6cf6da665ed052f64","slug":"hospital-staff-became-helpful-in-the-treatment-of-the-girl-nainital-news-c-238-1-ntl1002-106152-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बच्ची के इलाज के लिए अस्पताल स्टाफ बना मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बच्ची के इलाज के लिए अस्पताल स्टाफ बना मददगार
Thu, 27 Jun 2024 06:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
अंजलि अपनी मां निर्मला के पास
नैनीताल। खौलते पानी से झुलसी छह साल की बच्ची के लिए बीडी अस्पताल का स्टाफ मददगार बनकर सामने आया है। बच्ची की मां के पास उसका इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं। ऐसे में अस्पताल का स्टाफ आर्थिक सहयोग कर उसकी मरहम-पट्टी का खर्च उठा रहा है।
नेपाल मूल की और वर्तमान हरिनगर निवासी निर्मला पत्नी हरीश ने बताया कि फरवरी में शिवरात्रि के दिन उसकी बेटी अंजलि (6) पर खौलता पानी गिर गया था जिससे उसकी पीठ, छाती और हाथ झुलस गए थे। गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। वहां वह दो माह तक आईसीयू में भर्ती रही। इस दौरान परिजनों ने अपनी जमापूंजी और उधार लेकर इलाज कराया। गर्मी बढ़ने और घाव में दिक्कत आने से बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। वहां गरीबी के कारण परिजनों को 250 रुपये की पट्टी का खर्च भी भारी पड़ रहा था। जानकारी होने पर समाजसेवी डाॅ. सरस्वती खेतवाल उनकी मदद को आगे आईं और हर मदद का आश्वासन दिया। वर्तमान में बच्ची की फीजियोथैरेपी भी नि:शुल्क हो रही है। डाॅ. खेतवाल ने बताया कि डाॅ. प्रशांत ओली के मुताबिक बच्ची अब ठीक है लेकिन भविष्य में कुछ घाव के इलाज के उसे अन्यत्र भेजा जा सकता है।