फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hopes of opening of Veerbhatti road which has been closed for nine years

Nainital News: नौ साल से बंद वीरभट्टी मार्ग खुलने की जगी आस

Sun, 14 Jun 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Hopes of opening of Veerbhatti road which has been closed for nine years
नैनीताल। बलियानाला में 2018 के भूस्खलन से बंद वीरभट्टी मार्ग के खुलने की उम्मीद जगी है। डीएम ललित मोहन स्याल के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग रविवार को एक खुली बैठक करेगा। इसमें लोनिवि, वन विभाग के अधिकारी, ग्राम सभा के प्रतिनिधि और ग्रामीण भाग लेंगे।
विज्ञापन

वीरभट्टी मार्ग बंद होने से कृष्णापुर वार्ड की चार हजार से अधिक आबादी नौ वर्षों से मुख्य मार्ग से वंचित है। पहले लोग निजी दोपहिया वाहन से गुफा महादेव मंदिर तक जाते थे फिर पैदल शहर पहुंचते थे। बीते माह सिपाहीधारा-वीरभट्टी लिंक मार्ग पर बोल्डर गिरने से यह मार्ग भी बंद हो गया। वार्ड के निवासी लगातार मार्ग की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा भी दिया है।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि एरीज बैंड के समीप से चढ़ता गांव होते हुए कृष्णापुर मार्ग में मिलान का मार्ग पूर्व प्रस्तावित है। लगभग 2.5 किमी मार्ग के लिए रविवार को सभी पक्षों की बैठक प्रस्तावित की गई है। बैठक नैनी रिसॉर्ट्स मनोरा में होगी। इसके बाद इस दिशा में अग्रिम पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed