फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Honor Killing: Daughter was killed along with son

ऑनर किलिंग : बेटे के साथ मिलकर की थी बेटी की हत्या

Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Honor Killing: Daughter was killed along with son
किच्छा। मामा की शिकायत पर बीते दिनों सिरौलीकलां गांव में क्रब खोदकर शव को निकालकर पोस्टमार्टम करवाने का मामला ऑनर किलिंग का निकला। थाने में एएसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि पुलभट्टा पुलिस ने मृतका के मामा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाई फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी युवक से मोबाइल पर बात करना अखरा तो पिता और भाई ने गला दबाकर किशोरी की हत्या की और रिश्तेदारों को सूचित किए बिना शव को दफन किया था।
विज्ञापन

सिरौलीकलां निवासी गुड्डू ने 22 मई को पुलभट्टा पुलिस को सूचित किया कि उनकी भांजी सोनी (14) को उसके पिता जाकिर अली और भाई युनूस ने मिलकर मार दिया और उसी दिन दफना भी दिया है। पूछने पर जाकिर अली और युनूस से बताया कि सोनी ने फांसी लगा ली है। पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी के सवाल पर वह टाल-मटोल करने लगे। गुड्डू के अनुसार सोनी ने 21 मई को अपनी मामी राबिया से कहा था कि उसे लग रहा है कि जाकिर उससे किसी बात को लेकर नाराज है। उसे शक है कि कहीं उसके पिता उसे जान से न मार दें।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मामले में पुलभट्टा पुलिस ने मृतका शव को क्रब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हल्द्वानी के मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गर्दन दबने के कारण सोनी की मौत की पुष्टि हुई। एएसपी ने बताया कि जाकिर अली की बेटी मोबाइल पर किसी से बात करती थी, जिसको लेकर जाकिर ने अपने पुत्र युनुस की मदद से सोनी की गला दबाकर हत्या कर शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार युनुस की तलाश कर रही है। इस मौके पर एएसपी मनोज कुमार कत्याल, सीओ ओम प्रकाश शर्मा, थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के हो चुके पांच निकाह
किच्छा। सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी जाकिर अली बेहद शातिर किस्म का है। बताया कि जाकिर पांच निकाह कर चुका है। पहली बीबी तब्बसुम से चार बच्चे हैं। उसकी दो पत्नियों की मौत हो चुकी है जबकि दो उसे छोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed