फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Home Minister handed over the flag to CM Sangma for hosting the 39th National Games

अलविदा: मेघालय में होगी अगली मुलाकात, 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए गृहमंत्री ने सीएम को सौंपा ध्वज

Sat, 15 Feb 2025 10:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 15 Feb 2025 10:38 AM IST
सार

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शानदार समापन के बाद अब यह खेल कराने की बारी मेघालय की है। साल 2027 में मेजबानी करने वाले पूर्वोत्तर के इस राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को गृहमंत्री अमित शाह ने 39वें नेशनल गेम्स का ध्वज सौंपा।

विज्ञापन
Home Minister handed over the flag to CM Sangma for hosting the 39th National Games
सीएम कॉनराड संगमा को गृहमंत्री अमित शाह ने 39वें नेशनल गेम्स का ध्वज सौंपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शानदार समापन के बाद अब यह खेल कराने की बारी मेघालय की है। साल 2027 में मेजबानी करने वाले पूर्वोत्तर के इस राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को गृहमंत्री अमित शाह ने 39वें नेशनल गेम्स का ध्वज सौंपा। इस मौके पर गृहमंत्री ने यह भी घोषणा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए मेघालय के साथ ही पूर्वोत्तर के अन्य छह राज्यों में भी नेशनल गेम की प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन

गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें नेशनल गेम्स का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ। प्रदेश की मेजबानी में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रुद्रपुर आदि शहरों में करीब 32 खेल प्रतियोगिताएं हुईं। सभी प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक 121 पदक सर्विसेज टीम के नाम रहे। इसमें 68 स्वर्ण, 26 रजत और 27 कांस्य पदक शामिल रहे। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर हरियाणा रहा। उत्तराखंड 103 पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा। इनमें 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक शामिल हैं।

विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम में ध्वज सेरेमनी हुई। जवानों ने स्टेडियम में लहरा रहे खेल ध्वज को भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा को सौंपा। उन्होंने यह ध्वज गृहमंत्री अमित शाह को दिया। शाह ने साल 2027 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए यह ध्वज मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में स्पोर्ट्स का हब बनेगा देश: मांडविया
केंद्रीय खेलमंत्री मनसुख मांडविया का कहना है कि उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स का सफल आयोजन कर साफ संदेश दिया है कि यह देवभूमि के साथ खेलभूमि भी बन गया है। मेजबान उत्तराखंड में पहुंचे देशभर के खिलाड़ियों को कोई असुविधा नहीं हुई और पूरे देश में उत्तराखंड की वाहवाही हो रही है।

राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मांडविया ने कहा कि उत्तराखंड से पूरे देश को एक संदेश गया है कि आने वाले दिनों में भारत स्पोर्ट्स का हब बनेगा। इसकी शुरुआत उत्तराखंड से हो गई है। कहा कि वर्ष 2036 के ओलंपिक में भारत उच्च शिखर पर रहेगा। उन्होंने सभी प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन और पदक लाने के लिए बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों ने अपने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का ट्रैक रिकार्ड बता रहा है कि जिस तरह का प्रदर्शन इनका रहा है उससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभरेंगे। देश में नेशनल गेम्स का अच्छा माहौल बन गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed