{"_id":"b24a261e24277c9cffdb5575f4f66b58","slug":"home-guards-will-be-recruited-napjok-26-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड्स भर्ती की नापजोख 26 से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड्स भर्ती की नापजोख 26 से होगी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Fri, 22 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला होमगार्ड्स विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के लिए नाप जोख प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी। इसके लिए परीक्षार्थी निर्धारित तिथियों में सुबह आठ बजे जिला प्रशिक्षण केंद्र निकट आरटीओ कार्यालय कुसुमखेड़ा आएंगे।
विज्ञापन
जिला कमांडेंट मदन मोहन पाठक के मुताबिक नैनीताल में 101 ग्रामीण कंपनी या प्लाटून 66 शहरी कंपनी, सात महिला होमगार्ड्स के पदों के लिए नाप जोख की तिथि निर्धारित कर दी गई है। 26 मई को शहरी कंपनी नंबर एक और दो के अलावा ग्रामीण हल्द्वानी के अभ्यर्थियों की नापजोख होगी।
विज्ञापन
29 र्मई को ग्रामीण कंपनी रामनगर, कोटाबाग, भीमताल, धारी, ज्योलीकोट के अभ्यर्थियों का नापजोख होगी। 30 मई को शहरी प्लाटून नैनीताल नंबर एक, दो, ग्रामीण प्लाटून बेतालघाट के अभ्यर्थियों की नापजोख होगी।
विज्ञापन