फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holika combustion in Haldwani

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ होलिका दहन 

Mon, 13 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 13 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Holika combustion in Haldwani
हल्द्वानी में होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। होली के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगल पड़ाव होली ग्राउंड और पटेल चौक में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन स्थल पर सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर गेहूं की बाली और गन्ना चढ़ाया। गेहूं की बाली भूनकर और होलिका की राख लेकर लोग घरों में ले गए और पूजन किया गया। होलिका की राख ले जाकर लोग अच्छी फसल और सुख समृद्धि की कामना करते हैं। 

विज्ञापन


होलिका दहन में पंडित गोपाल भट्ट और प्रमोद भट्ट ने पूजा अर्चना कराई। रामलीला कमेटी के रिसीवर और सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा की अनुपस्थिति में रामलीला से जुड़े रहे लोगों ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मनोज गुप्ता, तरुण बंसल, लीला कांडपाल, मनोज वर्मा, संजय रावत आदि लोगों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


होलिका दहन से पूर्व शाम 7.30 बजे से पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया। लोगों ने होलिका की राख घर ले जाकर चीर की पूजा-अर्चना की। सभी ने घर, परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। घर-घर में होली गीतों के साथ ही मंगल गीत गाए गए। कई लोगों ने सामूहिक होली गायन भी होलिका दहन स्थल के पास किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर। नगर, देहात क्षेत्र में रविवार शाम सात बजे पूजा, अर्चना के बाद विधिवत रूप से होलिका दहन किया गया, जबकि रंग की होली सोमवार को खेली जाएगी। नगर में कोसी रोड स्थित मुख्य होली स्थल पर होलिका समिति के पदाधिकारियों ने पूजा, अर्चना के बाद होलिका दहन किया।

दोपहर में कोसी रोड स्थित होलिका दहन स्थल पर महिलाओं ने होलिका माता की पूजा भी करते हुए परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की। होलिका दहन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने अग्नि में गन्ना, जौ की बाली भूनकर होली पर्व की बधाई दी।


नगर में मोहल्ला बंबाघेर, भरतपुरी, इंद्रा कॉलोनी, भवानीगंज, लखनपुर, गुलरघट्टी आदि इलाकों में होलिका दहन शांतिपूर्ण किया। होलिका दहन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। नगर के विभिन्न इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था सुरक्षा के लिहाज से की गई थी। एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ मिथिलेश कुमार ने नगर, देहात क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed