{"_id":"63fa76f0a70114fa470de024","slug":"holi-ray-rasiya-in-birj-today-haldwani-news-c-8-1-hld1034-65782-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज बिरज में होली रे रसिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज बिरज में होली रे रसिया...
Sun, 26 Feb 2023 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्थित नैब के बच्चों के लिए शनिवार का दिन विशेष रहा। मीडिया पार्टनर अमर उजाला और कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि:शरणम ''जन'' की ओर से होली फागोत्सव में न केवल नैब के बच्चों ने होली गीत सुनाई बल्कि मन की आंखों से होली का भव्य स्वरूप भी महसूस किया। पूर्व सैनिक और गौरव सेनानी परिवार के साथ गौलापार की जनता भी होली फागोत्सव की साक्षी बनीं। फूलों की होली से कार्यक्रम का समापन हुआ।
हरिः शरणम जन संस्थान प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास ''भाईजी'' ने ठाकुर जी की आराधना और नैब के प्रज्ञा चक्षु बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। महिलाओं ने सिद्धी को दाता विघ्न विनाशक होली खेलें गिरजापति नंदन, यमुना तट श्याम खेले होली यमुना तट होली गाई और राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नृत्य भी किया।
नैब के बच्चों ने अबीर गुलाल लगाते हुए शिव के मन माहि बसे काशी, हर धरे मुकुट खेले होली जैसी पारंपरिक होली गाकर वाहवाही लूटी। पूर्व सैनिकों, गौरव सेनानी परिवार की महिलाओं ने भी होली का आनंद लिया और गीतों पर नृत्य भी किया। विवेक शर्मा ने आज बिरज में होली रे रसिया..., सितम कर डारो जुलम कर डारो भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
हरि शरणम जन प्रमुख ने नैब के बच्चों समेत लोगों के साथ फूलों की होली खेली। अंत में ठाकुर जी की आरती के बाद समापन हुआ। हरिः शरणम जन संस्थान प्रमुख ने कहा कि अमर उजाला हमेशा से सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम करता रहा है। उन्होंने नैब के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज सेवियों से ऐसी संस्थाओं की मदद के लिए आगे आने की अपील की। बताया कि वह अगले तीन माह धर्म प्रचार के लिए लंदन प्रवास पर रहेंगे।
इस मौके पर मेजर बीएस रौतेला, कमांडर एमसी जोशी, मेजर केएस मेहरा, डिप्टी कमांडर एमएस नेगी, डीएस बोहरा, गौरव सेनानी परिवारों से भावना पांडे, दीपा पांडे, गंगा नैनवाल, हेमा पांडे, रेखा जोशी, विमला बिष्ट, नीमा पांडे मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर जोगेंद्र रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नैब महासचिव श्याम धानक, अध्यक्ष सविता लाहोटी, उपाध्यक्ष कांता विनायक, रेनू अधिकारी, सुमित्रा प्रसाद, विकास भगत, प्रदीप बिष्ट, रेनू डालाकोटी, सुशील बंसल, दीपक टंडन ने भी शिरकत की।
फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराई जांच
हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। 48 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान मरीजों के शुगर, बीपी की जांच हुई और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।