फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holi in Ramnagar

रामनगर में हर्षोउल्लास से मनाई गई होली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Holi in Ramnagar
रामनगर में होली के रंग में जमकर नृत्य करते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। होली में रंग खेलने को लेकर इस असमंजस रहा। आधे शहर ने शुक्रवार तो आधे शहर ने शनिवार को होली मनाई। शनिवार को ही पुलिस कर्मियों ने भी जमकर होली खेली।
विज्ञापन

देर रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार को रामनगर के मोतीमहल, बंबाघेर, नंदा लाइन, बाजार, पीरूमदारा सहित अन्य स्थानों पर रंग खेला गया। पर्वतीय समाज के लोगों ने शनिवार को रंग खेला। पर्वतीय सभा में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से बनाया गया। दुर्गा माता मंदिर परिसर से होली की टोली नगर क्षेत्र के भ्रमण पर निकली, जो कि लखनपुर, शांतिकुंज, विपिन बिहार एवं अन्य मोहल्लों से होते हुए विपिन बिहार स्थित माता के मंदिर पर जाकर वापस पहुंची। जहां पर होली का विदाई गायन के साथ समापन हुआ। होली गायकी में खड़ी होली के प्रमुख होल्यारों शंभू दत्त तिवारी, विशंभर दत्त पंत, चंद्रशेखर भट्ट, राजेश भट्ट, निखिलेश उपाध्याय, हेमचंद्र पांडे, प्रदीप पांडे, चारू पांडे, नवीन तिवारी, जगत नेगी, जेसी लोहनी, रामदत्त नैनवाल, गोपाल रिखाड़ी आदि होल्यारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed