फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hole in Haldwani Road

नगर निगम हल्द्वानी की सड़कों की हालत खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hole in Haldwani Road
हल्द्वानी कालाढुंगी रोड पर गैस पाइप लाइन की हो रही खुदाई। अमर उजाला
हल्द्वानी। नगर निगम की सड़कों की हालत काफी खराब हैं। निगम की कई सड़कें गड्ढों के कारण चलने लायक नहीं हैं। रही सही कसर अब गैस पाइपलाइन बिछाने वालों ने पूरी कर दी है। गैस पाइपलाइन के कारण आधा हल्द्वानी शहर खोद दिया गया है। उधर, नगर निगम रोड कटिंग के एवज में वसूले गए करीब तीन करोड़ रुपये सड़क को गड्ढा मुक्त करने की जगह अन्य कार्यों पर खर्च कर चुका है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग मुख्य मार्ग को छोड़कर सभी आंतरिक मार्ग नगर निगम को हस्तांतरित कर चुका है। नगर निगम अपनी सड़कों से रोड कटिंग के नाम पर पैसा भी वसूल रहा है। निगम अभी तक करीब तीन करोड़ रुपया वसूल कर चुका है। नगर निगम ने इस पैसे का प्रयोग सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए करना था। लेकिन निगम इस बजट को अन्य विकास कार्य में खर्च कर चुका है। उधर, गैस पाइपलाइन के नाम पर भी हल्द्वानी क्षेत्र की सड़कों को बेतरतीब खोदा जा रहा है। नगर निगम के नियमों के अनुसार गैस पाइपलाइन बिछने के बाद कंपनी को ही सड़क सही करनी है लेकिन कंपनी ने अभी तक कई सड़कों को सही तक नहीं किया है। हाल ये है कि इन सड़कों से गुजरने वाले हजारों लोगों को इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पेयजल लाइन, सीवर लाइन, ओएफसी केबल बिछाने के लिए भी निगम की सड़कें खोदी जा रही है। तीनपानी से लेकर कई सड़कों के हाल खराब हैं।
पार्षद रवि जोशी, राजेंद्र जीना ने कहा कि नगर निगम अपनी सड़कों को सही नहीं कर रहा है। जहां-तहां सड़कें खोद दी गई हैं।
- बजट की कमी के कारण सड़कों के गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। नगर निगम बजट की व्यवस्था करके किसी तरह मुख्य सड़कों को सही करा रहा है। - पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed