फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   HMT until my breath until then will run up Koshyari

जब तक मेरी सांस चलेगी तब तक एचएमटी चलेगी ः कोश्यारी

Sat, 23 May 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 23 May 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

सांसद भगत सिंह कोश्यारी आखिरकार एचएमटी रानीबाग पहुंच ही गए। यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि एचएमटी और जमरानी बांध उनकी प्राथमिकता में है। बोले, जब तक मेरी सांस चलेगी तब तक एचएमटी चलेगी। रक्षा मंत्रालय की टीम ने दौरा किया है और रिपोर्ट सौंपने के तीन माह बाद सकारात्मक परिणाम दिखाई पड़ेेंगे। एचएमटी को किसी भी हाल में बंद नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन



कोश्यारी शुक्रवार शाम लगभग छह बजे एचएमटी रानीबाग पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की और फैक्ट्री के हालात के बारे में पूछा। कोश्यारी ने प्रबंधन के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। कहा कि कहने के बावजूद प्रबंधन ने रक्षा मंत्रालय से आई टीम का सहयोग नहीं किया। प्रबंधन के रवैये से लगता है कि इकाई को लेकर उसकी मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय की टीम ने इकाई का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


टीम हर पहलू पर अपनी रिपोर्ट देगी और तीन माह के भीतर सकारात्मक परिणाम सामने दिखाई पड़ेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने भी भारी उद्योग मंत्री अनंत गीते को पत्र लिखकर कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करते और इकाई को चलाने की बात कही है। विधायक दान सिंह भंडारी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में इकाई का कनेक्शन जोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन न चेता तो होगा उग्र आंदोलन
नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 86 दिनों से धरना दे रहे एचएमटी कर्मियों ने कहा कि प्रबंधन नहीं चेता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। एचएमटी संयुक्त संघर्षशील मोर्चा के आंदोलन को 11 श्रमिक संगठनों ने समर्थन दिया है। शुक्रवार को मांगों को लेकर धरने पर प्रताप सिंह बर्गली, हरीश चंद्र कांडपाल, गोविंद सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह नेगी, राम सिंह बोहरा, नारायण राम आर्य, शंकर दत्त तिवाड़ी, बलराम आर्य, महेंद्र सिंह बिष्ट बैठे।


सरकार की ओर से हो एचएमटी को बचाने की पहल
हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ललित जोशी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से एचएमटी को बचाने की आज तक ठोस पहल नहीं की गई है। धरना स्थल पर पहुंचे जोशी ने कहा कि राज्य सरकार को कारखाने की बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के साथ ही एचएमटी रानीबाग को बचाने के लिए ठोस पहल करनी चाहिए। राज्य सरकार को केंद्र सरकार को एचएमटी बचाने के लिए कड़ा संदेश देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed