{"_id":"6452a277fdcd78212079fdb671b77f4d","slug":"hmt-personnel-will-get-12-months-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएमटी कर्मियों को मिलेगा 12 माह का वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएमटी कर्मियों को मिलेगा 12 माह का वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
एचएमटी रानीबाग इकाई को बचाने, 18 माह का वेतन समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मियों के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन
एचएमटी कर्मियों को अप्रैल 14 से मार्च 15 तक का वेतन मंगलवार को मिल जाएगा। 522 कर्मियों का वेतन लगभग 11 करोड़ रुपये रानीबाग इकाई के प्रबंधन के खाते में पहुंच गया है।
अमर उजाला ने 15 दिन पहले ही 522 कर्मियों को एक वर्ष का वेतन शीघ्र मिलने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर 14 में ही वेतन देने का आदेश कैबिनेट में हो गया था मगर मामला वित्त विभाग में फंसा हुआ था।
कर्मियों के बैंक खाते में मंगलवार को वेतन भेजा जाएगा। हालांकि अभी अप्रैल 15 से लेकर सितंबर 15 तक (छह माह) का वेतन मिलना शेष है। एक वर्ष का वेतन आने से कर्मियों को त्योहार पर किसी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा।
विज्ञापन
