{"_id":"33e0a45d88f5b03adca05740ff5aa183","slug":"hitting-trash-on-the-death-of-a-student-riding-a-scooty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेदान से टकराने पर स्कूटी सवार छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ेदान से टकराने पर स्कूटी सवार छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठगोदाम-दोनहरिया मार्ग पर बुधवार शाम इंटर के छात्र की तेज रफ्तार स्कूटी कूड़ेदान से टकरा गई। घायल छात्र को सीपीयू ने भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बासुदेवपुरम काठगोदाम निवासी ज्ञानी नयाल (22) पुत्र अशोक नयाल इंटर का छात्र था।
विज्ञापन
बुधवार शाम छात्र काठगोदाम से दोनहरिया रोड की तरफ स्कूटी से जा रहा था। स्कूटी अचानक सड़क के किनारे रखे कूड़ेदान से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सीपीयू मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस को बताया कि छात्र के स्कूटी की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की थी।
विज्ञापन
सीपीयू ने उसे भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उपनिरीक्षक संजय जोशी ने बताया कि छात्र के पिता स्टेट बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस भी घटना का कारण स्कूटी की तेज रफ्तार को बता रही है।
विज्ञापन