Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में कूल्हे की हड्डी का प्रत्यारोपण, फ्री में हो गया लाखों वाला ऑपरेशन
बीडी पांडे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत ने 75 वर्षीय मरीज की कूल्हे की हड्डी (बॉल) प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट) करने में सफलता हासिल की है। करीब डेढ़ डेड़ से दो लाख रुपये खर्च वाला ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के चलते नि:शुल्क किया गया।
विस्तार
बीडी पांडे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत ने 75 वर्षीय मरीज की कूल्हे की हड्डी (बॉल) प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट) करने में सफलता हासिल की है। करीब डेढ़ डेड़ से दो लाख रुपये खर्च वाला ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड के चलते नि:शुल्क किया गया। बेतालघाट निवासी देव सिंह बोरा (75) तीन सप्ताह पूर्व गांव में गिर गए थे। इससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। दर्द के चलते वह उठ बैठ और चल नहीं पा रहे थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए रानीखेत अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से हायर सेंटर जाने की राय दी गई।
हल्द्वानी के निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च डेढ़ से दो लाख होने के कारण उन्होंने हार मान ली। उनके पुत्र को किसी ने बीडी पांडे अस्पताल जाने की सलाह दी। बीडी पांडे अस्पताल में आने के बाद डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक उनके टूटे हुए कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन कर दिया।
अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत ने बताया कि दो घंटे के ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग व्यक्ति के कूल्हे की टूटी हुई बॉल बदली गई है। बताया कि बीडी पांडे अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के तहत मरीज का इलाज नि:शुल्क किया गया। ऑपरेशन के दौरान टीम में डॉ. यति उप्रेती, सिस्टर देवकी, हेमंत कुमार मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
