{"_id":"60045e218ebc3e3403560422","slug":"himanshu-kidnapping-case-both-babes-jailed-bhimtal-news-hld4115128164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु अपहरण मामले में दोनों बाबाओं को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु अपहरण मामले में दोनों बाबाओं को जेल
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। ब्लॉक के रतौड़ा निवासी किशोर को अगवा करने के मामले में राजस्व पुलिस ने रविवार को दोनों बाबाओं को नैनीताल में सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 10 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार की रात दो बाबाओं ने हिमांशु मेहरा (12) को अगवा कर हल्सों गांव में मंदिर के एक कमरे में बंद कर दिया था। काफी खोजबीन के बाद शनिवार को राजस्व पुलिस ने हिमांशु को बाबाओं वाले कपड़ों में देवी मंदिर के एक कमरे से बरामद कर दोनों बाबाओं पूरन गिरि (62) और उसके चेले संध्या गिरि (19) को गिरफ्तार कर लिया था। पटवारी प्रवीण ह्यांकी ने दोनों को रविवार को नैनीताल में सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया।
ग्रामीणों में बाबाओं के प्रति आक्रोश
रतौड़ा गांव में किशोर के अपहरण की घटना से ग्रामीणों में बाबाओं के प्रति आक्रोश है। लोगों ने कहा जिन बाबाओं की हिमांशु सेवा किया करता था, वही उसका अपहरण कर उसे बाबा बनाने के फिराक में थे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गांवों और मंदिरों में रहने वाले बाबाओं का सत्यापन कर संदिग्ध बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ताकि रतौड़ा गांव जैसी घटना दूसरे गांव में न हो।