{"_id":"6a4812fc81d2bd6c8605d882","slug":"hillside-safety-work-accelerated-number-of-workers-increased-nainital-news-c-238-1-ntl1001-127804-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पहाड़ी के सुरक्षा कार्य में तेजी, बढ़ाए मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पहाड़ी के सुरक्षा कार्य में तेजी, बढ़ाए मजदूर
Sat, 04 Jul 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सिंचाई विभाग की ओर से नगर के सिपाहीधारा के समीप स्थित संवेदनशील पहाड़ी की सुरक्षा कार्य को तेज कर दिया गया है। शुक्रवार से यहां मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। गार्डर समेत आवश्यक सामान भी कार्यस्थल पर पहुंच चुका है। बीती पांच मई को सिपाहीधारा के समीप स्थित चट्टान से एक विशाल बोल्डर गिरा। इधर सुरक्षा कार्य की धीमी गति पर क्षेत्र के निवासियों ने नाराजगी जताई थी और बरसात से पूर्व पुख्ता सुरक्षा की मांग की थी। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि शुक्रवार से मजदूर बढ़ा दिए गए हैं। मार्ग पर पड़े बोल्डर को तोड़ने के साथ ही लोहे के गार्डर समेत अन्य सामान पहुंच चुका है। संवाद
विज्ञापन