फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Highschool, intermediate exams before the final workshop

हाईस्कूल, इंटर परीक्षा से पूर्व अंतिम कार्यशाला

Wed, 17 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Wed, 17 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Highschool, intermediate exams before the final workshop

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा पहली बार जनपदों के माध्यम से वर्ष 2016 की अंक योजना निर्माण की व्यवस्था की गयी है।

विज्ञापन


यह बात बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व अंतिम कार्यशाला के दौरान बोर्ड सभापति आरके कुंवर ने कही। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद सभी मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक, मुख्य शिक्षा अधिकारियों, संकलन, उपसंकलन केंद्र परीक्षकों से परीक्षाओं के दौरान चौकसी बरतने के भी निर्देश दिए।

परिषदीय कार्यालय में हुई कार्यशाला में 15 केंद्र बिंदुओं पर पैरवी की गयी। जिसमें केंद्र व्यवस्थापकों, कस्टोडियन, कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति, सचल दल, केंद्र निरीक्षक की नियुक्ति, पर्यवेक्षकों की व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की प्राप्ति, केंद्रों को वितरण, रखरखाव, परिषदीय परीक्षा वर्ष 2016 की कार्य व्यवस्था के संबंध में परिचर्चा हुई।
विज्ञापन


साथ ही परिषदीय परीक्षा 2016 से नवीन परिवर्तन जैसे सादी उत्तर पुस्तिका, ओएमआर अवार्ड ब्लैंक सीट, कंप्यूटराइज्ड प्रवेश पत्र, उपस्थित पत्रक एवं डेस्क स्लिप पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


  शोध अधिकारी मनोज पाठक ने अंक योजना निर्माण के बारे में बताते हुए कहा पहले मूल्यांकन मार्किंग की स्कीम बोर्ड परिषद बनाकर प्रत्येक जनपदों को भेजता था, जिसके बाद मूल्यांकन कार्य संपादित होता था। लेकिन इस बार जनपदों द्वारा की यह कार्य किया जाएगा।

 इसकी जांच के लिए उन्हें बोर्ड परिषद की मदद लेने होगी। इस दौरान परिषद के सचिव डॉ. आरडी शर्मा, अपर सचिव विनोद कुमार सिमल्टी, अशोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह रावत, आरसी पुरोहित, अपर निदेशक मुख्यालय बीएस नेगी, अपर निदेशक कुमाऊं (माध्यमिक) सुषमा सिंह, अपर निदेशक गढ़वाल रामकृष्ण उनियाल, सहायक निदेशक एनके भारद्वाज, देवेंद्र सिंह चौहान, राजीव रावत, हरीश गिरी गोस्वामी आदि थे।


 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिये 21 फरवरी को होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर आज बुधवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में बैठक संपन्न होगी। बैठक में प्रवेश परीक्षा को संपन्न कराने के बारे में विस्तार से जानकारियों के अलावा प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed