{"_id":"570961954f1c1b802dc8136a","slug":"highest-demands-kasni","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वाले मांगें सबसे ज्यादा कासनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वाले मांगें सबसे ज्यादा कासनी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। किडनी और शुगर रोग में कारगर बताये जा रहे कासनी की डिमांड बनी हुई है। हजारों पौधों को वन विभाग बांट चुका है, इसके बाद भी लोग रोग ठीक होने की उम्मीद से वन विभाग की नर्सरी में पहुंच रहे हैं। इस पौधे के लिए सबसे ज्यादा दिल्ली के लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
शुगर और किडनी रोगियों की संख्या बढ़ी है। लोग इलाज कराने के साथ आयुर्वेद आदि में भी रोग ठीक होने की संभावना तलाश रहे हैं। फारेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में स्थित वन अनुसंधान की नर्सरी में कासनी का पौधा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बारे में दावा और रोगियों के अनुभव के आधार पर कहा जा रहा है कि यह किडनी रोग और शुगर कंट्रोल करने में कारगर है। वन अनुसंधान नर्सरी प्रभारी मदन बिष्ट कहते हैं कि करीब 30 हजार कासनी के पौध बांटे जा चुके हैं। जिन लोगों ने इस्तेमाल किया है, उनमें यह फायदेमंद साबित हुआ है।
विज्ञापन
उनके अनुभव को भी दर्ज किया जा रहा है। बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार हरियाणा से लेकर पश्चिम के देशों तक से लोग पौधे लेने से लेकर जानकारी मांग रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड दिल्ली के लोगों की है। करीब दो हजार पौधे दिल्ली के लोगों को दिये जा चुका है। दिल्ली से लोग शताब्दी ट्रेन से हल्द्वानी आते हैं, फिर पौधे लेकर उसी दिन वापस लौट जाते हैं। कासनी की डिमांड बनी हुई है।