फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Higher Education Directorate started interviews candidates

उच्चशिक्षा निदेशालय में अभ्यर्थियों के इंटरव्यू शुरू

Fri, 18 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 18 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

डिग्री कालेजों में राजनीतिशास्त्र विषय के शिक्षकों की कमी भी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी। इसके लिए उच्चशिक्षा निदेशालय में बृहस्पतिवार से अभ्यर्थियों के इंटरव्यू शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को भी इसी विषय के इंटरव्यू होंगे तथा शनिवार को समाजशास्त्र विषय के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में राजनीतिशास्त्र विषय के 50 पद रिक्त हैं जिसकी वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


इस समस्या को दूर करने के लिए कालेजों में रिक्त पदों पर माध्यमिक विद्यालयों की भांति गेस्ट फैकल्टी तैनात किए जा रहे हैं। उच्चशिक्षा निदेशालय की ओर से मांगे आवेदनों पर इन पदों के लिए डेढ़ सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन जांच पड़ताल के बाद यूजीसी के नियमों के तहत केवल 110 अभ्यर्थियों को योग्य पाया गया।
विज्ञापन


 चयनित 110 अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार को इंटरव्यू के लिए गौलापार स्थित उच्चशिक्षा निदेशालय में बुलाया गया था। शासन की ओर से गठित चयन समिति में शामिल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुभाष धूलिया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यूएस रावत, उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी, शासन के प्रतिनिधि संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह एवं विषय विशेषज्ञ ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। इधर, नोडल अधिकारी एवं उच्चशिक्षा के सहायक निदेशक डा. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को भी राजनीतिशास्त्र के ही इंटरव्यू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed