फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Higher education department will get new principal after Diwali

Haldwani News: दीपावली के बाद उच्च शिक्षा विभाग को मिलेंगे नए प्राचार्य, शासन में डीपीसी का काम पूरा

Mon, 28 Oct 2024 07:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Oct 2024 07:28 PM IST
सार

जल्द प्रदेश के महाविद्यालयों को नए प्राचार्य मिलेंगे। शासन में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Higher education department will get new principal after Diwali
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जल्द प्रदेश के महाविद्यालयों को नए प्राचार्य मिलेंगे। शासन में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) का काम पूरा हो गया है। दीपावली बाद इस सूची के जारी होने की उम्मीद है। सूची जारी होते ही प्राचार्यों की कमी से जूझ रहे कॉलेजों में कामकाज पटरी पर आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

लंबे समय से डीपीसी नहीं होने के कारण प्रदेश के 15 स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में प्राचार्य के पद रिक्त चल रहे हैं। लंबे समय से स्याल्दे, कपकोट, जोशीमठ, नागनाथ पोखरी, काशीपुर, हल्दूचौड़, पैठाणी, नारायण नगर, अगस्त्यमुनि, खटीमा, थैलीसैंण, बेड़ीनाग, रुद्रपुर, मनिला, महिला विद्यालय हल्द्वानी में प्राध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा महाविद्यालय चौखुटिया, चमोली (घाट), लमगड़ा(अल्मोड़ा), उफरैखाल (पौड़ी गढ़वाल),चौबट्टाखाला (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय गरुड़ (बागेश्वर), राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग (अल्मोड़ा) और राजकीय महाविद्यालय गरूड़ाबाज (अल्मोड़ा) भी बिना प्राचार्य के चल रहा है। पदों के रिक्त होने से शिक्षण सहित कई अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से डीपीसी के लिए सूची शासन को भेज दी थी। वर्तमान में शासन में डीपीसी का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही नए प्राचार्य मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

वर्तमान में शासन में डीपीसी पूरी हो गई है। शासन से सूची जारी होने का इंतजार है। सूची के दीपावली बाद जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अंजू अग्रवाल, उच्च शिक्षा निदेशक हल्द्वानी


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed