फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High tension line broken, two burnt including a woman washing clothes

Nainital News: हाई टेंशन लाइन टूटी, कपड़े धो रही महिला समेत दो झुलसे

Sat, 05 Oct 2024 06:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 05 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
High tension line broken, two burnt including a woman washing clothes
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। दुर्गापाल पुर परमा बेरी पड़ाव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास नलकूप के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से नलकूप में करंट फैल गया। इससे नलकूप के पास कपड़े धो रही पार्वती देवी पत्नी कैलाश निवासी दुर्गापालपुर परमा और कमल सक्सेना निवासी गौला गेट खड़कपुर बेरीपड़ाव झुलस गए।
विज्ञापन

समाजसेवी लक्ष्मण खोलिया, रवि राणा, विमल गुरुरानी आदि ने 108 एंबुलेंस से दोनों को एसटीएच भिजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इधर ऊर्जा निगम की टीम ने पेड़ों की लॉपिंग कर तारों की मरम्मत की। इधर तार टूटने से करंट की चपेट में आने से पास में ही नहर से पानी पी रही गाय को भी करंट लग गया था। इधर, घटना की सूचना पर तहसील प्रशासन के अधिकारी और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


इधर धौलाखेड़ा उपसंस्थान के अवर अभियंता पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया कि दुर्गापालपुर परमा स्थित नलकूप संख्या-06 के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की डिस्क पंक्चर होने से तार टूट गया था। तार टूट कर नीचे जाल में गिरने से लाइन ट्रिप कर गई। इस दौरान मामूली करंट में लोग झुलस गए। इलाज के बाद वे स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ों की लॉपिंग के बाद लाइन की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed