फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High tension and power lines will be underground in the city

Nainital News: शहर में हाईटेंशन और बिजली लाइनें होंगी अंडरग्राउंड

Sat, 07 Sep 2024 05:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 07 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
High tension and power lines will be underground in the city
हल्द्वानी। शहर में खुले में जा रहे बिजली के तार लोगों के आफत बने हुए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए ऊर्जा निगम ने नगर क्षेत्र में 220 किलोमीटर विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक को प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत मुख्य बाजार, बनभूलपुरा, नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड से लगे इलाकों में बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में घरों के आसपास से गुजर रही हाईटेंशन और बिजली लाइनों से कई बार हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ी है। रिहायशी इलाकों में विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने की मांग लंबे समय से उठ रही है। पूर्व में उर्जा निगम ने केंद्र सरकार की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत बिजली लाइनों को भूमिगत करने की योजना थी लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई। अब उर्जा निगम ने यह प्रस्ताव स्वीकृति के लिए एडीबी को भेजा है। ऊर्जा निगम के प्रस्ताव के अनुसार 33 केवी की 15 किलोमीटर, 11 केवी की 55 किलोमीटर हाईटेंशन और 150 किलोमीटर एलटी लाइन को भूमिगत किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट

नगर क्षेत्र में 33 और 11 केवी की बिजली लाइनों के साथ ही एलटी लाइनों को भी अंडरग्राउंड करने का प्रस्ताव एडीबी को भेजा गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर विद्युत लाइनों से होने वाली दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलेगी। - प्रदीप कुमार, ईई, विद्युत वितरण खंड नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed