{"_id":"45e05c39d9abb2035ecc5c8a9dd23cba","slug":"high-court-news-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसई की सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई की सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 22 Apr 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन देहरादून में कार्यरत अधीक्षण अभियंता की सेवा समाप्ति के आदेश को अवैधानिक घोषित करते हुए निरस्त कर दिया है। साथ ही न्यायालय ने जांच अधिकारी की ओर से आरोप पत्र देने की वैधता को सक्षम अधिकारी के समक्ष पेश करने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन देहरादून में कार्यरत अधीक्षण अभियंता एमसी गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन में अधीक्षण अभियंता हैं। याचिकाकर्ता ने प्रबंध निदेशक की ओर से विधि विरुद्ध तरीके से याचिकाकर्ता की सेवा समाप्ति व जांच अधिकारी की ओर से आरोप पत्र देने को चुनौती दी थी।
विज्ञापन