{"_id":"faab963f078fcf5333baa2f696f557d9","slug":"high-court-news-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन मामले में 14 मई को उपस्थित होने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन मामले में 14 मई को उपस्थित होने को कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 08 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने दाबका नदी क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा प्रभारी कल्याणी और अन्य अफसरों से अभद्रता करने, राजकीय कार्यों में बाधा डालने के मामले में याचिकाकर्ता को 14 मई को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता कुलविन्दर सिंह उर्फ किन्दा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। आरोप था कि 29 अप्रैल, 2015 को मुखबिर की रामनगर दाबका नदी में अवैध खनन की सूचना पर रेंज तराई पश्चिम वन प्रभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन समेत कई टैक्टर-ट्रालियों से अवैध खनन कर रहे लोग विभागीय टीम को देखकर भागने लगे। आरोप था कि कुलविन्दर सिंह उर्फ बिंदा चार-पांच वाहनों और 40-50 अन्य अज्ञात लोगों के साथ डंडे, तलवार लहराते वहां पहुंचे और वाहनों को घेरकर धमकाने, गाली-गलौज करने लगे। मामले की एफआईआर विभाग की ओर से की गई थी।
विज्ञापन