फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High Court Horticulture Directorate Scam

Nainital News: उद्यान विभाग के निदेशक को हाईकोर्ट में पेश होने के आदेश

Wed, 29 Mar 2023 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 29 Mar 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
High Court Horticulture Directorate Scam
नैनीताल। हाईकोर्ट ने उद्यान निदेशालय रानीखेत में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर निदेशक उद्यान विभाग हरमिंदर बवेजा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। अल्मोड़ा निवासी दीपक करगेती ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि निदेशक की ओर से कई योजनाओं में लापरवाही की गई है। इस कारण इन योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पाया है। याचिका के अनुसार सरकार ने एक योजना के तहत किसानों को फल और पौधे बांटने की योजना चलाई थी। उसका ठेका विभाग ने एक कंपनी को नियमों के विरुद्ध दे दिया। कंपनी ने ठेका मिलने के कुछ ही दिन बाद कई अनियमितताएं कर करोड़ों रुपये अपने खाते में जमा करवा दिए। याचिका के अनुसार इसकी पुष्टि जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने अपने पत्र में भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed