फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   High Court election results declared, Prabhakar Joshi became president, Vikas Bahuguna became secretary twice

हाईकोर्ट बार चुनाव परिणाम घोषित, प्रभाकर जोशी बने अध्यक्ष, विकास बहुगुणा बने दोबार सचिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
High Court election results declared, Prabhakar Joshi became president, Vikas Bahuguna became secretary twice
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव में प्रभाकर जोशी के रूप में बार को नया अध्यक्ष मिला है। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी शशिकांत शांडिल्य को 43 मतों के अंतर से हराया। प्रभाकर को 307 और शशिकांत को 264 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर विकास बहुगुणा लगातार दूसरी बार विजयी रहे।
विज्ञापन

देर रात जारी चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद के तीसरे प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष अवतार सिंह रावत को 211 मतों से संतोष करना पड़ा। सचिव पद पर विकास बहुगुणा ने सौरभ अधिकारी को 182 मतों के अंतर से से हराया। विकास बहुगुणा को 484 व सौरभ को 302 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर मोहिंदर बिष्ट ने 413 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। विकास गुगलानी को 164 , कौशल जगाती को 184 वोट ही मिल सके। महिला उपाध्यक्ष पद पर चरणजीत कौर 472 वोट पाकर विजयी रहीं। उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रभा नैथानी को 307 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर लता नेगी (343 मत) को हराकर सिद्घार्थ जैन 424 मतों के साथ विजयी रहे। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर विवाद के चलते दोबारा मतगणना करानी पड़ी। इसमें योगेश शर्मा दो मतों से विजयी रही, उन्होंने पूनम को पराजित किया। योगेश को 388 और पूनम को 386 मत प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपसचिव मुकेश कपरवाण, उपसचिव प्रेस पद पर नवीन बिष्ट निर्विरोध चुने गए। जूनियर कार्यकारिणी सदस्य में रजनी सुप्याल, कांतिराम, गौरव कांडपाल और सीनियर कार्यकारिणी सदस्य में भुवनेश जोशी, रमेश जोशी, सौरभ पांडे, संजीव चौहान, तनुज सेमवाल विजयी रहे।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव में 1229 सदस्यों में से 792 सदस्यों ने वोट डाले। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक हुआ। एक घंटे बाद पांच बजे से वोटों की गिनती दो जगह पर शुरू हुई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेकेट्री जनरल, लाइब्रेरियन व कोषाध्यक्ष के लिए हाईकोर्ट बार के सभागार में और कार्यकारिणी के मतों की गिनती पुस्तकालय हाल में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को 47 सदस्यों ने पोस्टल बैलेट मत पत्र से वोटिंग की थी। इनमें महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर भी थे। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की तरफ से दो चुनाव पर्यवेक्षक भेजे गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी योगेश पचोलिया के निर्देशन में चुनाव को सफल बनाने में अधिवक्ता पंकज कपिल , बीएस रावत, तेजस्वना सागर, दीपा आर्या ,संगीता भारद्वाज, शिवाली जोशी , शैलेंद्र नोरियाल, वीके कपरवारन, ललित सामंत, राजेश शर्मा, राजीव भट्ट, केके वर्मा, राजेश जोशी, घनश्याम जोशी, राजीव बिष्ट, राजीव भट्ट, विजय प्रकाश चंद्र पाठक, शिवाली जोशी, अधिवक्ता जुटे रहे।

इनमें था मुकाबला:
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, प्रभाकर जोशी और शशिकांत शांडिल्य के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। महासचिव के पद के लिए निवर्तमान महासचिव विकास बहुगुणा व सौरभ अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला रहा। उपाध्यक्ष जूनियर कार्यकारिणी महिला के पद के लिए चरनजीत कौर व प्रभा नैथानी, उपाध्यक्ष जनरल के पद के लिए कौशल शाह जगाती, मोहिंदर सिंह बिष्ट व विकास गुगलानी, कोषाध्यक्ष के पद के लिए लता नेगी और सिद्धार्थ जैन, पुस्तकालय के लिए पूनम और योगेश शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए रमेश चंद्र जोशी, भुवनेश जोशी, संजीव सिंह चौहान, तनुज सेमवाल विनोदानंद बर्थवाल, जूनियर कार्यकारिणी सदस्य के लिए कांति राम शर्मा , किशन सिंह, मयंक पांडे, प्रेम प्रकाश भट्ट व रजनी सुप्याल के बीच मुकाबला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed