{"_id":"60f8731b8ebc3e6cf41b0f74","slug":"here-the-water-level-increased-there-the-drinking-water-supply-stalled-haldwani-news-hld431953184","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर जलस्तर बढ़ा, उधर पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर जलस्तर बढ़ा, उधर पेयजल सप्लाई ठप
विज्ञापन
रकसिया में टूटी मुख्य पेयजल लाइन। विज्ञप्ति
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिनभर हुई बारिश से गौला नदी उफनाई तो शहर की पेयजल व्यवस्था जवाब दे गई। बृहस्पतिवार को भी शहर की पेयजल सप्लाई बाधित रहने की आशंका है। बारिश से गौला का जलस्तर 12409 क्यूसेक पहुंच गया है।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि गौला का जलस्तर बढ़ने से गौला के सभी छह गेट खोल दिए गए हैं। इसके बाद जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट की सप्लाई बंद की गई है। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्रभारी नीरज तिवारी ने बताया कि गौला से सुबह एक घंटे के लिए सप्लाई बंद रही। दोपहर 12 बजे बाद दोबारा सप्लाई बंद कर दी है। इस वजह से शहर की पेयजल आपूर्ति ठप है।
रकसिया नाला उफनाने में फिर टूटी मुख्य पेयजल लाइन
हल्द्वानी। रकसिया नाले के उफनाने से चंबल पुल के पास जलसंस्थान की आठ इंच की मुख्य पेयजल लाइन फिर टूट गई है। इससे करीब दो लाख की आबादी परेशान है। बृहस्पतिवार को भी पेयजल सप्लाई सामान्य होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
दो दिन पहले पेयजल लाइन की मरम्मत की गई थी। एक महीने में यह लाइन पांचवीं बार टूट गई है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि पेयजल लाइन टूटने से बिठौरिया, पीलीकोठी, लालडांठ, ब्लाक, ऊंचापुल, कठघरिया, घुनी समेत बड़े इलाके की सप्लाई ठप हो गई है। मौसम सामान्य होने पर आज पेयजल लाइन की मरम्मत कराई जाएगी। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट प्रभारी सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि रकसिया में पेयजल लाइन टूटने की सूचना के बाद तीन नंबर फिल्टर प्लांट से पीलीकोठी, लालडांठ इलाके की सप्लाई बंद कर दी है। इधर, त्रिलोक नगर और अंबा नलकूपों के खराब होने से भी तमाम इलाकों में पानी का संकट बना हुआ है।
जुगाड़ से हो रही पेयजल सप्लाई
हल्द्वानी। चंबल पुल के पास मुख्य पेयजल लाइन एक महीने में पांच बार टूट चुकी है। विभाग नई लाइन बिछाने के बजाए बार-बार उसी जगह पर लाइन को जोड़कर पानी पहुंचाने का जुगाड़ कर रहा है। विभाग ने लाइन शिफ्ट करने के लिए आपदा मद में 5.50 लाख रुपये का प्रस्ताव भी भेजा है लेकिन इसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। जलसंस्थान के ईई संजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि रकसिया नाले से गुजर रही इस लाइन को नाले से हटाकर सड़क की दूसरी ओर से बिछाने का प्रस्ताव बनाया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर पेयजल लाइन शिफ्ट कर दी जाएगी।