फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hello Tourist! There IS lots of Fun Wet For you

हैलो टूरिस्ट! देयर इज लाट आफ फन वेट फार यू

Fri, 01 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Fri, 01 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन

साल के आखिरी दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत भले ही चंद घंटों के लिए सरोवर नगरी में पहुंचे हो, लेकिन इन चंद घंटों में ही वह अपने विशेष अंदाज के बूते स्थानीय लोगों का ही नहीं बल्कि यहां पहुंचे सैलानियों का भी दिल जीतने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


 हैलो नैनीताल और हैलो टूरिस्ट यूआर मोस्ट वेलकम इन पुवा, बड़ा, आलू के गुटके विद श्यामखेत टी से अपने संबोधन की शुरुआत कर सीएम ने दर्शक दीर्घा में पहुंचकर स्थानीय लोगों और सैलानियों से सीधा संवाद बनाया। उनके साथ बैठकर कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद भी लिया और सेल्फी भी खिंचवाई। जाते-जाते सीएम ने सैलानियों से यह कहते हुए विदा ली कि देयर इज लाट आफ फन वेट फार यू।
विज्ञापन


तयशुदा समय के मुताबिक सीएम को दोपहर 12 बजे नैनीताल पहुंचना था, लेकिन वह तकरीबन घंटा भर देरी से पहुंचे। कैलाखान हैलीपैड से अपने काफिले के साथ तल्लीताल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने तल्लीताल से मल्लीताल तक का सफर नाव से तय किया और दोपहर डेढ़ बजे फ्लैट्स में आयोजित टी विद सीएम कार्यक्रम के खुले मंच में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लगभग 25 मिनट तक उन्होंने दर्शक दीर्घा में मौजूद स्थानीय लोगों, पर्यटन कारोबारियों, अधिकारियों और सैलानियों से सीधा संवाद किया। सीएम सैलानियों से मिलते तो उनसे कुशलक्षेम पूछने के बाद जानते कि वह कहां से आए हैं। इसके बाद सीएम उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन और खानपान की जानकारी देते। अधिकारियों से विकास कार्य की जानकारी लेते और स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछते। शुरुआती 25 मिनट के दौरान सीएम सैकड़ों लोगों से मिले।

जब सीएम लोगों के बीच पहुंचकर सीधा संवाद कर रहे थे तो मंच में बेड़ूू पाको-बारों मासा और कैले बाजे मुरूली जैसे कुमांऊनी गीतों की धुन बज रही थी। यही नहीं मंच के एक ओर ढोल दमाऊं और छोलिया नृतक अपने विशेष अंदाज में सैलानियों को आकर्षित कर रहे थे। इस पूरे माहौल में सीएम इतने रम गए कि जब लोगों से मिलने के बाद मंच पर पहुंचे तो दीप प्रज्ज्वलित करने के बजाए उन्होंने सीधे ही सैलानियों को संबोधित करना शुरू कर दिया।

तकरीबन आधा घंटे तक लोगों को संबोधित करने के बाद सीएम ने मुख्य मंच में दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने हैलो नैनीताल, हैलो टूरिस्ट यू आर मोस्ट वेलकम इन नैनीताल से संबोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने नैनीताल और आसपास के पिकनिक स्पॉटों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ब्राइट सनशाइन विद ग्रीन नेचर वैली, लवली नैनीताल। एवरीबडी टू वेयर टू वेलकम यू।

 कुमाऊंनी व्यंजनों के जायके का जिक्र करते हुए सीएम बोले श्यामखेत की चाय की चुस्कियों के बीच आलू के गुटके का स्वाद यानी इट इज ए लाइफ टाइम इंज्वायमेंट। उन्होंने सैलानियों से कहा देयर इज ए लाट आफ फन वेट फार यू। जाते-जाते सीएम ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि आने वाला साल भी सभी के लिए अच्छा होगा।

 सीएम ने हेलीकाप्टर से लेकर रिक्शे तक में बैठकर अपना सफर पूरा किया। रिक्शे में बैठकर वह सैलानियों के बीच एक संदेश छोड़कर जाना चाहते थे कि उत्तराखंड का सीएम कोई वीवीआईपी नहीं, बल्कि वह भी आम लोगों की ही तरह है। सीएम ने तल्लीताल से मल्लीताल तक का सफर नाव से पूरा किया और वापसी पर मल्लीताल से तल्लीताल तक वह रिक्शे में बैठकर आए। रिक्शे से उतरने के बाद उन्होंने रिक्शा चालक मिथुन को एक हजार रुपये का इनाम दिया। साथ ही, छोलिया नृतकों को भी नकद इनाम दिया।

 टी विद सीएम कार्यक्रम के दौरान सैलानियों को कुमाऊंनी व्यंजनों का स्वाद उपलब्ध कराने के लिए केएमवीएन की ओर से विशेष रूप से पुवे, बड़े, सिंगल, आलू के गुटके, पकौड़ी के अलावा गुड़ की कटकी के साथ चाय और मिसरी की डली के साथ चाय का इंतजाम किया था। सीएम ने ओपन मंच में पहुंचने से पहले ही बड़े और पकौड़ी का स्वाद लिया और सैलानियों की बीच कुमाऊंनी व्यंजनों की जमकर तारीफ की। बाद में जैसे ही सीएम का संबोधन खत्म हुआ तो स्थानीय लोगों की भीड़ निगम की उस रसोई में टूट पड़ी जहां यह व्यंजन बनाए जा रहे थे। इसके बाद सैलानियों के साथ-साथ सैकड़ों लोगों ने इन व्यंजनों का स्वाद लिया।


टी विद सीएम कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ नैनीताल विधायक सरिता आर्या और चंपावत के विधायक हेमेश खर्कवाल भी मौजूद थे। हेमेश की ओर इशारा करते हुए सीएम ने लोगों से कहा कि वह अपने साथ बच्चा एमएलए भी लाएं हैं ताकि नई पीढ़ी के नेताओं को भी कुछ सीखने का मौका मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed