{"_id":"603957438ebc3ee93d714ded","slug":"heliport-will-be-built-in-kumaon-including-gaulapar-haldwani-news-hld416299558","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौलापार सहित कुमाऊं में बनेंगे हेलीपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौलापार सहित कुमाऊं में बनेंगे हेलीपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं के तीन जिलों में हेलीपैड का विस्तार कर अब हेलीपोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अस्कोट का चयन किया गया है। हल्द्वानी में गौलापार में मौजूद हेलीपैड को हेलीपोर्ट में बदला जाएगा। लोनिवि को हेलीपोर्ट बनाने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। लोनिवि ने हेलीपोर्ट की डीपीआर बनाकर मुख्य कार्य अधिकारी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन को भेज दी है।
सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुमाऊं के मुख्य पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ना चाहती है। इसी के तहत गोपेश्वर, गौचर, नई टिहरी, श्रीनगर, चिन्यालीसौंण, पुरोला, अस्कोट, अल्मोड़ा, हल्द्वानी में हेलीपोर्ट बनाना चाहती है। हेलीपोर्ट का संचालन उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग और पवन हंस करेगा। पवन हंस इन हेलीपोर्ट में सभी तकनीकी सेवाएं स्थापित करेगा। साथ ही हेलीकॉप्टर का संचालन भी करेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि हल्द्वानी के गौलापार में हेलीपैड पहले से मौजूद हैं। अब इसे हेलीपोर्ट में बदलना है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग ने इसकी डीपीआर मांगी थी। लोनिवि ने इसे बनाकर भेज दिया है।
क्या है हेलीपोर्ट
हेलीपोर्ट एयरपोर्ट की तरह ही सभी सुविधाओं से लैस होता है। इसमें यात्रियों और उनके सामान की स्क्रीनिंग, टिकट चेकिंग, वेटिंग रूम और यात्रियों को हेलीकॉप्टर तक लाने ले जाने की सभी सुविधाएं होती हैं।