फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heliport will be built at six places in Nainital to promote tourism and facilitate tourists

पर्यटन को बढ़ावा और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए नैनीताल में छह जगह बनेंगे हेलीपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Heliport will be built at six places in Nainital to promote tourism and facilitate tourists
हल्द्वानी। हेलीपोर्ट बनाने की तैयारियों को लेकर डीएम ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान हेलीपोर्ट सेवा के लिए जिले में चिह्नित स्थानों और उनसे संबंधित कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सरकार प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पर्यटकों की सुविधा के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण करा रही है। इसके लिए तैयारियां भी तेज हो गई हैं। बुधवार को कैंप कार्यालय में नैनीताल डीएम धीराज गर्ब्याल ने हेलीपोर्ट सेवा को लेकर समीक्षा बैठक में कहा कि हर साल नैनीताल में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यटकों को ज्यादा सुविधाएं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नैनीताल में छह जगहों पर हेलीपोर्ट का निर्माण होना है। यह हेलीपोर्ट मुक्तेश्वर, भवाली, रामनगर, भीमताल, बेलुवाखान और नौकुचियाताल में प्रस्तावित किए गए हैं। इनके लिए भूखंड भी चिह्नित कर लिए गए हैं। कुछ स्थानों पर सर्वे भी शुरू हो गया है। व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को भूमि से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed