फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   helicopter will fly from Halodrum

हेलोड्रम से उड़ान भरेंगे हेलीकाप्टर

Sat, 28 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Sat, 28 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम के पास बन रहे हेलोड्रम से दिसंबर आखिरी सप्ताह हेलीकाप्टर उड़ान भरेंगे। हेलीकाप्टर से पर्यटक हिम दर्शन कर सकेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटकों के लिए हिम दर्शन कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम यात्रियों के लिए हल्द्वानी शहर से हेलोड्रम तक लक्जरी बसें चलाएगा। हेलीकाप्टरों के उतरने में व्यवधान कर रही विद्युत तारों को हटवाने और पेड़ों की छटाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन


मुख्य प्रधान सचिव मुख्यमंत्री राकेश शर्मा ने गौलापार स्थित निर्माणाधीन इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम और हेलोड्रम का औचक निरीक्षण के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने हेलोड्रम की कार्य प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद भी हेलोड्रम का कार्य धीमी गति से चल रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर सीके सकलानी को निर्देश दिए कि 20 दिसंबर तक हेलोड्रम के साइड डेवलपमेंट के साथ ही फिनिशिंग कार्य पूर्ण करें। हेलोड्रम में एंटीलौकिंग ट्राइल्स भी लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य प्रधान सचिव ने कहा कि अवशेष धनराशि 30 नवंबर तक अवमुक्त कर दी जाएगी। शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के प्रोजेक्ट मैनेजर सीपीके नायडू को निर्देश दिए कि 15 फरवरी तक स्टेडियम पवेलियन के साथ ही फील्ड को समतल कराएं। ताकि फरवरी के अंतिम सप्ताह में राजीव गांधी स्टेडियम देहरादून के बाद हल्द्वानी स्टेडियम में विश्व विख्यात रेसलर खली का शो आयोजित कराया जा सके।


 जिस पर प्रोजेक्ट मैनेजर नायडू ने कहा कि 15 फरवरी तक स्टेडियम का पवेलियन और फील्ड समतल कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट हरवीर सिंह, उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, सहायक निदेशक सूचना योगेश मिश्रा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed