फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Helicopter could not fly due to bad weather

खराब मौसम के चलते उड़ान नहीं भर सका हेलीकॉप्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Helicopter could not fly due to bad weather
प्रतीकात्मक।
भीमताल (नैनीताल)। खराब मौसम के कारण वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इस कारण सोमवार को कुमाऊं में हेलीकॉप्टर से आग बुझाने की उम्मीदों को झटका लगा। हालांकि वन विभाग ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि सोमवार को मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से उड़ान नहीं भर पाया, लेकिन मंगलवार सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से भवाली रेंज और अल्मोड़ा के जंगलों में लगी आग को बुझाया जाएगा। भीमताल झील से हेलीकॉप्टर एक चक्कर में पांच हजार लीटर पानी उठाएगा। इधर, हेलीकॉप्टर के आने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी भीमताल पहुंच गए थे। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल, नोडल अधिकारी और अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. कपिल जोशी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। इस दौरान रेंजर मुकुल शर्मा, थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा आदि रहे।
विज्ञापन

तीन घंटे तक ठप रहा नौकायन
हेलीकॉप्टर के आने की सूचना के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक भीमताल झील में नौकायन नहीं हुआ। इस बीच नौकायन करने पहुंचे सैलानी मायूस नजर आए। नाव चालकों ने बताया कि करीब चार घंटे तक उनका रोजगार ठप रहा। इधर, झील के पास स्थानीय लोग भी जमा हो गए, लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं आने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर की जगह हल्द्वानी पहुंचा हेलीकाप्ॅटर
हल्द्वानी। जंगल की आग बुझाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकाप्ॅटर को सुबह पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचना था। ऐसे में तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार टीम के साथ सुबह पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. तेजिस्वनी पाटिल ने बताया कि दृश्यता संबंधी समस्या के चलते हेलीकाप्ॅटर पंतनगर नहीं पहुंच सका। वनाधिकारियों के अनुसार बाद में हेलीकाप्ॅटर करीब दो बजे हल्द्वानी पहुंचा, लेकिन यहां से भी उड़ान नहीं भर सका। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया वन विभाग के अधिकारी समन्वय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed