फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heavy vehicles will run on Bhimtal-Ranibagh road from today

आज से भीमताल-रानीबाग सड़क पर दौड़ेंगे भारी वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will run on Bhimtal-Ranibagh road from today
भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाले भीमताल-रानीबाग सड़क पर शुक्रवार शाम से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। लोनिवि ने डीएम के निर्देश पर रानीबाग पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क को सही कराया है। अब शुक्रवार की शाम से कुमाऊं भर से आने वाली रोडवेज बस, केमू बस, डंपर, ट्रक, कैंटर समेत अन्य भारी वाहन आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि तीन माह पूर्व रानीबाग पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी, जबकि कुछ दिन बाद सड़क को सही कराकर छोटे वाहनों के लिए खोल दिया था। वहीं भारी वाहनों को ज्योलीकोट-भवाली मार्ग होते हुए निकाला जा रहा था। इससे अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पहाड़पानी, धारचूला, पिथौरागढ़, रानीखेत, भीमताल, धानाचूली, भवाली, मुनस्यारी समेत कुमाऊं मंडल की रोडवेज, केमू की बसों और डंपर, कैंटर वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोनिवि के अधिकारियों को दस दिन में मार्ग खोलने को कहा था।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई एबी कांडपाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक भीमताल-रानीबाग मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। बताया कि पुराने पुल के पास सड़क को सही करा दिया है। साथ नए टू लेन पुल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed