फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heavy rain with strong thunderstorms in nainital

नैनीताल में शाम को अचानक बदला मौसम: तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, पेड़ों की टहनियां टूटीं; ठंड बढ़ी

Wed, 07 Oct 2026 06:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 07 Oct 2026 06:29 PM IST
सार

नैनीताल में बुधवार शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक तेवर बदले और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। आंधी से शहर में पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरीं, जिससे कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। 

विज्ञापन
Heavy rain with strong thunderstorms in nainital
नैनीताल में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही। शाम करीब छह बजे मौसम ने अचानक तेवर बदले और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया।

विज्ञापन

शाम को आंधी के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। इससे कई स्थानों पर विद्युत लाइनें प्रभावित होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि बड़े पेड़ों के गिरने की सूचना नहीं मिली। विद्युत विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं।

विज्ञापन

बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भी अचानक गिरावट महसूस की गई। शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होने के बाद मॉलरोड, मालिता बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। पर्यटक और स्थानीय लोग बारिश से बचने के लिए होटलों और दुकानों में रुक गए। तेज बारिश के कारण सड़कों पर भी आवाजाही कम हो गई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed