फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heaven star Junyali Rata..listen to this my talk...

Nainital News: स्वर्ग तारा जुन्याली राता..को सुनलो यो मेरी बाता...

Sat, 13 Jan 2024 03:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Heaven star Junyali Rata..listen to this my talk...
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में महोत्सव के पांचवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दिन में बच्चों और महिलाओं की कई प्रतियोगिताएं हुईं। लोक गायक कैलाश कुमार ने आहा रे मेरो जोहारा आहा रे मेरो मुनस्यार, रंगीलो मुलक मेरो, पहाड़ा ठंडो पाणी, स्वर्ग तारा जुन्याली राता...गीत गाकर जमकर तालियां बटोरी। बेबी प्रियंका ने भी सिद्ध रमोला, धन मेरो पहाड़, ओ लौंडा सोहना, ओ साहिबा ओ आदि गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. अनिल कपूर डब्बू, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या और भुवन जोशी रहे। उन्होंने पर्वतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाने के लिए सभी को एकजुट होने को कहा। इस मौके पर संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, महासचिव यूसी जोशी, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनोली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


लड़कों में पहाड़ी बॉयज, महिलाओं में गोरापड़ाव टीम ने जीती रस्सा कस्सी
रस्सा कस्सी के बालक वर्ग में पहाड़ी बॉयज, महिला वर्ग में टीम गोरापड़ाव विजेता रहीं। जूनियर वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में परिधि जैन, वर्धन सिंह पहले और दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में काव्यांश, धैर्य जोशी प्रथम रहे। शंख बजाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में देवदर्श पांडे प्रथम और सीनियर वर्ग में कार्तिक कांडपाल पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वालीबाल में जय श्रीराम, लोशज्ञानी और बाराही टीम का दबदबा
मंच परिसर में वालीबाल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जय श्री राम, टीम प्रेमपुर लोशज्ञानी और मां बाराही की टीम विजयी रही। इसका शुभारंभ बृज मोहन सिंह बिष्ट, मीमांशा आर्या और नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed