फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heat in the ground, tourists get relief in Nainital

Nainital News: मैदान में गर्मी, नैनीताल में मिली पर्यटकों को राहत

Mon, 12 Jun 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 12 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Heat in the ground, tourists get relief in Nainital
रविवार को नैनीझील में नौकायन करते पर्यटक। संवाद
नैनीताल। सप्ताह के अंत में रविवार को नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सुबह से शाम तक पर्यटक स्थलों में सैलानियों का तांता लगा रहा। वहीं नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने नौकायन और घुड़सवारी की।
विज्ञापन

सुबह से ही मालरोड, पंतपार्क, बोट स्टैंड, जूम लैंड, चाट बाजार, न्यू पालिका बाजार, तिब्बती मार्केट, मल्लीताल बड़ा बाजार में जगह जगह सैलानी नजर आए। वहीं पर्यटक भक्तों ने मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और गुरुद्वारे मत्था टेका। दिन में तेज धूप में भी सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन किया। वहीं बारापत्थर में पहुंचकर सैलानियों ने जमकर घुड़सवारी का आनंद लिया।
विज्ञापन

-
जू में वन्यजीवों के दीदार को पहुंचे 2984 सैलानी
नैनीताल। पर्यटक स्थलों में रविवार को सैलानियों की भीड़ रही। जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल में भी वन्यजीवों के दीदार के लिए सैलानी पहुंचे। जू के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रविवार को चिड़ियाघर में 2984, वाटर फाल में 1429 और हिमालयन बॉटनिकल गॉर्डन में 557 सैलानी पहुंचे। इधर, केव गार्डन में शनिवार को 2410 और रविवार को 2384 पर्यटक पहुंचे। रोपवे मैनेजर शिवम शर्मा ने बताया कि रविवार को रोप-वे में 1020 पर्यटकों ने सफर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
भीमताल, भवाली में भी सैलानी जाम से फंसे
भीमताल/भवाली/मुक्तेश्वर (नैनीताल)। पर्यटन सीजन में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने के साथ रविवार को भीमताल, डांठ, बाईपास, खुटानी, तल्लीताल, तिकोनिया में जाम के चलते सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुबह से शाम तक जाम के चलते सैलानी और स्थानीय लोग परेशान रहे। सड़क पर लगे जाम को सैलानियों को खोलने को मजबूर होना पड़ा। भीमताल में पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से भी जाम की समस्या बनी रही। इसके चलते पर्यटन कारोबारी भी परेशान रहे। इधर भवाली में जाम के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही।
सैलानी मुक्तेश्वर, रामगढ़ और चाय बागान घूमने के लिए पहुंचे। साथ ही कैंची में श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed