फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hearing. should. fast. track. should. punished immediately.

Nainital News: फास्ट ट्रैक में हो सुनवाई, दोषी को तत्काल मिले सजा

Wed, 07 May 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Hearing. should. fast. track. should. punished immediately.
नैनीताल। 30 अप्रैल को नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म की घटना से समाज का हर वर्ग आहत है। यही कारण है कि आह्वान किसी का भी हो लोग दलगत राजनीति समेत जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठकर इस प्रदर्शन का हिस्सा बन रहे हैं। हर कोई बालिका को तत्काल न्याय और दोषी को सख्त सजा देने की मांग कर रहा है। व्यापारियों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन


कोट-
शहर की बेटी के साथ जो हुआ वह हृदय विदारक और दर्दनाक है। इसी के चलते शहर समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। पर्यटन स्थल के बाशिंदे होने के कारण अब हमें हमारे शांत वातावरण का संदेश देना होगा और अतिथि देवो भव.. की परंपरा के अनुरूप सैलानियों का स्वागत करना होगा। - मारुति साह, अध्यक्ष, तल्लीताल व्यापार मंडल
विज्ञापन


- हाल ही में नगर में हुई घटना अत्यंत निंदनीय है, लेकिन इससे सबक लेते हुए अपने आसपास के वातावरण पर नजर रखनी होगी। निजी स्तर पर भी बेटियों की सुरक्षा की पहल करनी होगी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामला न्यायिक स्तर पर है। न्यायपालिका पर हमें विश्वास है, हम उनसे त्वरित न्याय की मांग करते हैंं। - अमनदीप सिंह आनंद, महासचिव तल्लीताल, व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन


- दुष्कर्म पीड़िता को त्वरित न्याय मिलना चाहिए और दोषी को भी सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। होटल एसोसिएशन पीड़िता के साथ उसके परिजनों के रूप में खड़ा है। प्रशासन के साथ एसोसिएशन पीड़िता की हरसंभव मदद को तैयार है। - दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन।

- भारी मानसिक और शारीरिक पीड़ा से गुजर रही बालिका को त्वरित न्याय और बेहतर चिकित्सा सेवा व सुरक्षा मिलनी चाहिए। घटना को करीब छह दिन बीत चुके हैं और शहर शांत हो चुका है, लेकिन पर्यटकों की आवक थम सी गई है, अग्रिम बुकिंग रद्द हो रही है। यहां से देशभर में शांति का संदेश भी जाना चाहिए। - वेद साह, महासचिव होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

- शहर में बालिका से दुष्कर्म की घटना घोर निंदनीय है। सभ्य समाज में यह सबसे घिनौना व कभी भी माफ न किए जाने वाला कृत्य है। जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से हर पहलू पर नजर रखकर पीड़िता के उपचार में मदद समेत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सभी को नैनीताल को पुराने स्वरूप में लाने की पहल करनी चाहिए। - किशन सिंह नेगी, अध्यक्ष, मल्लीताल व्यापार मंडल।


- किसी भी भद्र समाज में ऐसी अमानवीय घटना स्वीकार्य नहीं है। न्यायिक व्यवस्था को भी फास्ट ट्रैक के माध्यम से त्वरित सुनवाई कर दोषी को सजा सुनानी चाहिए। सजा ऐसी हो कि ऐसे दुस्साहस की पुनरावृत्ति के पहले आरोपी हजार बार सोचे। घटना राष्ट्रीय पटल पर चर्चाओं में है। समाज पीड़िता के साथ है, लेकिन यहां के पर्यटन के लिए प्रतिकूल माहौल बन रहा है, सभी को इस पर विचार करना होगा कि आरोपी उस्मान के गुनाहों की सजा किसी और को क्यों मिले। - त्रिभुवन फर्त्याल, महासचिव, मल्लीताल व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed