फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heaps of garbage found outside Pichhoda Heights, society fined

Nainital News: पिछौड़ा हाइट्स के बाहर मिले कूड़े के ढेर, सोसाइटी पर जुर्माना

Thu, 30 Oct 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage found outside Pichhoda Heights, society fined
हल्द्वानी। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बुधवार को दमुवाढूंगा के समीप स्थित पिछौड़ा हाइट्स सोसाइटी और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सोसाइटी के बाहर नहर किनारे कूड़े के ढेर नजर आए। नगर आयुक्त ने सोसाइटी के खिलाफ कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बरतने पर दो हजार का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कॉलोनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट के अनुचित निस्तारण, सफाई व्यवस्था में कमी और निर्धारित कचरा संग्रहण मानकों का पालन न किए जाने की शिकायतें सही पाई गईं। मौके पर ही संबंधित संस्था के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही सामने आई तो निगम ठोस कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह घरेलू कचरे को गीले और सूखे कचरे के रूप में अलग कर निगम की कूड़ा गाड़ियों में डालें। पृथक करें और निगम के निर्धारित वाहनों को ही सुपुर्द करें। कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed