फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   health facility in haldwani

Nainital News: महिला अस्पताल में सुबह की पाली में भी शुरू हुआ एसएनसीयू

Wed, 15 Nov 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
health facility in haldwani
हल्द्वानी। महिला अस्पताल का सिक नियो नेटल केयर यूनिट अब दो पाली में शुरू हो गया है। हालांकि गंभीर रूप से बीमार दो बच्चे ही भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसएनसीयू में कार्यरत छह नर्स ने काम छोड़ दिया है, अन्य स्टाफ अवकाश पर था। इसके कारण आठ से दस नवंबर तक एसएनसीयू को बंद कर दिया गया। 11 को केवल एक पाली (दोपहर) के लिए खोला गया। इसमें एक से दो बच्चों को भर्ती करने की स्थिति अस्पताल प्रबंधन ने बताई। पर इस दिन कोई भी भर्ती नहीं हुआ था। यहां फोटोथेरेपी के लिए बच्चों को भर्ती किया जाता है। अब एसएनसीयू को सुबह और दोपहर दोनों पाली में चलाने का फैसला किया गया है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा जंगपांगी का कहना है कि दो पाली में बच्चों का भर्ती किया जा रहा है, अभी तक पांच बच्चे भर्ती किए गए हैं। अभी नाइट शिफ्ट में बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जैसे ही नर्सिंग स्टाफ मिलेगा, तीसरी पाली में भी बच्चों को भर्ती कर इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


महिला अस्पताल के बहुमंजिला भवन की लिफ्ट हुई ठीक

हल्द्वानी। महिला अस्पताल की चार मंजिला इमारत की पंद्रह दिनों से बंद लिफ्ट मंगलवार की शाम ठीक हो गई। लिफ्ट खराब होने से मरीज, तीमारदारों के अलावा स्टाफ को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। महिला अस्पताल के पुराने तीस बेड के अस्पताल के भवन को तोड़कर नए भवन को बनाने का काम शुरू किया गया। बताया जाता है ध्वस्तीकरण के कारण धूल, गंदगी आदि भवन में न पहुंचे, इसके लिए बैरिकेड्स बनाने के दौरान करीब बीस दिन पहले अस्पताल में जा रही एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और लिफ्ट का संचालन बंद हो गया। बीच में उसे ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में नई लाइन बिछाने का फैसला किया गया। महिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा जंगपांगी का कहना है कि एलटी लाइन में खराबी से लिफ्ट बंद हो गई थी जो अब सुचारू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed