{"_id":"5d2e29488ebc3e6d1e2bd328","slug":"health-facilities-bhimtal-news-hld349185963","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं के अभाव में चारपाई के सहारे मरीज को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं के अभाव में चारपाई के सहारे मरीज को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
भीमताल के मलुवाताल में मरीज को चरपाई में ले जाते ग्रामीण। अमर उजाला
- फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। पहाड़ में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को जीवन लाचार सा होकर रह गया है। ऐसा ही कुछ हाल भीमताल विकासखंड के मलुवाताल के ग्रामीण का है।
मंगलवार को मलुवाताल निवासी महेंद्र सिंह (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह की हालत पेट दर्द और बुखार आने से बिगड़ गई। गांव के लोग उसे चारपाई पर लिटाकर मूसलाधार बारिश के बीच पांच किमी खड़ी चढ़ाई पर चलकर तीन घंटे में बूढ़ाधूरा मोटर मार्ग तक लाए। जहां से परिजन महेंद्र सिंह को भीमताल अस्पताल ले गए। यहां इलाज नहीं मिलने पर वे उसे हल्द्वानी अस्पताल ले गए। इससे करीब पांच घंटे बाद उसे इलाज मिल पाया।
ग्रामीणों ने बताया कि मलुवाताल के ग्रामीण वर्षों से सड़क की मांग करते आ रहे हैं लेकिन ग्रामीणों की मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है। सड़क नहीं होने से किसानों की फसलें खेतों में सड़ रही हैं और स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों को पांच किमी का सफर तय कर जंगलियागांव जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। महेंद्र सिंह का स्वास्थ्य दो दिन से खराब था। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द मोटर मार्ग नहीं बना तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। मरीज को रंजीत सिंह, प्रीतम सिंह, गंगा बिष्ट, पंकज सिंह, भवान सिंह, राजन सिंह आदि चारपाई पर रखकर मार्ग तक ले गए।