फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health director did surprise inspection of CHC

Nainital News: स्वास्थ्य निदेशक ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Health director did surprise inspection of CHC
कोटाबाग अस्पताल में स्टाफ से जानकारी लेती स्वास्थ्य निदेशक - फोटो : KALADUNGI
कोटाबाग। शुक्रवार को स्वास्थ्य निदेशक विनीता साह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण पुस्तिका, स्टाफ रूम, मेल, फीमेल वार्ड, ड्यूटी रूम, एक्स-रे रूम, अल्ट्रासाउंड रूम का निरीक्षण किया। जहां उन्हें दवा कक्ष में दवाइयों और स्टोर रूम की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक विनीता साह ने एक्सरे मं डार्क रूम सहायक को ड्यूटी में तैनात रहने को कहा। उन्होंने दो बजे के बाद भी एक्सरे करने के आदेश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऐश्वर्या कांडपाल को हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं की तकलीफों को देखते हुए फर्स्ट फ्लोर से अल्ट्रासाउंड रूम को ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट करने के आदेश दिए। हॉस्पिटल में कम मरीज भर्ती किए जाने पर चिंता जताई। स्वास्थ्य निदेशक ने सभी डॉक्टरों से ईसीजी करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, डॉ. ऐश्वर्या कांडपाल, डॉ. सलीम अंसारी, डॉ. अंजनी कनक, डॉ. गौरव अरोरा, डॉ. ऋचा जोशी, फार्मेसिस्ट प्रदीप भट्ट, भूपेश बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed